Ballia News Shivam Mishra: ISRO के SMOPS 2026 में चमका बलिया का नाम, शिवम मिश्र ने ‘नमस्कार फाउंडेशन’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर छोड़ी छाप
Ballia News: बलिया के सामाजिक कार्यकर्ता शिवम मिश्र ने बेंगलुरु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पेसक्राफ्ट मिशन ऑपरेशन्स सम्मेलन (SMOPS 2026) में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया. उन्होंने अंतरिक्ष तकनीक के सामाजिक उपयोग और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए.
ADVERTISEMENT

Ballia News: बलिया शहर के मिश्र नेवरी निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिवम मिश्र पुत्र नारायण मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्पेसक्राफ्ट मिशन ऑपरेशन्स सम्मेलन (SMOPS 2026) में भाग लेकर न केवल अपने जनपद का मान बढ़ाया है. यह सम्मेलन 8 से 10 अप्रैल 2026 तक बेंगलुरु के ताज यशवंतपुर होटल में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया.