महाकुंभ में सीएम योगी आदित्यनाथ के संगम स्नान का वीडियो, उनके आगे-पीछे दाएं-बाएं कौन-कौन दिखा?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में योगी कैबिनेट की बुधवार को अहम बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.
ADVERTISEMENT

cm yogi in mahakumbh
Maha Kumbh news: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में बुधवार को काफी गहमा-गहमी देखने को मिली. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई. इस बैठक के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग विकास परियोजनाओं एवं नीतिगत बदलावों के संबंध में कई महत्वपूर्ण फैसलों का ऐलान किया. इसके बाद सीएम योगी ने मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ प्रयागराज के संगम में स्नान भी किया. अब इस स्नान का वीडियो भी सामने आ गया है.