लेटेस्ट न्यूज़

UP Nikay Chunav Results: योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी के वॉर्ड में BJP की करारी हार, मिले इतने वोट

UP Nikay Chunav Results: यूपी निकाय चुनाव में 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहराकर बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. अब तक…

ADVERTISEMENT

मंत्री नंद गोपाल नंदी
मंत्री नंद गोपाल नंदी
social share
Google CTA

UP Nikay Chunav Results: यूपी निकाय चुनाव में 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहराकर बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. अब तक आए नतीजों में भाजपा 14 नगर निगम में जीत हासिल कर ली है वहीं बाकी बचे तीन मेयर सीटों पर आगे चल रही है. इस निकाय चुनाव में गांव से लेकर शहरों तक भाजपा का कब्जा बना हुआ है. वहीं एक तरफ भाजपा ने जहां क्लीन स्वीप की तो दूसरी तरफ प्रयागराज से उसके लिए एक बुरी खबर सामने आई. प्रयागराज में योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी के वॉर्ड में ही भाजपा को हार मिली है.