लेटेस्ट न्यूज़

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र का वोटर बता जो मोबाइल नंबर शेयर किया वो प्रयागराज के अंजनी मिश्रा का निकला, कौन हैं ये?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया.

ADVERTISEMENT

Anjani Mishra
Anjani Mishra
social share
Google CTA

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने अपने दावों के समर्थन में एक प्रेजेंटेशन दिया जिसमें अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के वोट चोरी होने की बात कही गई. इसी दौरान उन्होंने एक 10 अंको का मोबाइल नंबर भी मीडिया के सामने पेश करते हुए दावा किया कि यह महाराष्ट्र के एक वोटर का नंबर है जिनका वोट चोरी हो गया है.