लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं यूपी के कांस्टेबल सचिन यादव जिन्होंने भाला फेंकने में नीरज चोपड़ा को भी पछाड़ दिया?

सचिन ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया है. सचिन यादव उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा के रहने वाले हैं.25 अक्टूबर 1999 को जन्मे सचिन की लंबाई 6 फीट 6 इंच है.वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं.

ADVERTISEMENT

Sachin Yadav
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सचिन यादव ने किया दमदार प्रदर्शन (Photo: AP)
social share
Google CTA

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के सचिन यादव ने कमाल कर दिया. सचिन यादव ने फाइनल में नीरज चोपड़ा और ओलंपिक मेडलिस्ट अरशद नदीम से भी दूर भाला फेंका. हालांकि सचिन मेडल नहीं जीत पाए. बता दें कि सचिन ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 86.27 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया है. इस चैंपियनशिप में सचिन भले ही मेडल ना जीत पाए हो लेकिन उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि सचिन यादव कौन हैं?