लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज पहुंचा अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान का शव, आज जुमे की नमाज के बाद होगा सुपुर्द-ए-खाक

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद का शव झांसी से प्रयागराज पहुंच गया है. हटवा गांव में लोगों की भारी भीड़ जुटी है. आज जुमे की नमाज के बाद कसारी मसारी कब्रिस्तान में आबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. शाइस्ता परवीन के जनाजे में पहुंचने को लेकर भी चर्चा तेज है.

ADVERTISEMENT

Aban Ahmad News
Aban Ahmad News
social share
Google CTA

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बता दें कि आबान का शव झांसी से प्रयागराज पहुंच गया है. शव के हटवा गांव पहुंचते ही वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है. अब सभी की निगाहें आबान अहमद के जनाजे पर टिकी हैं.