UPTak Baithak Logo

अतीक के कब्जे वाली जमीन पर बने फ्लैट की लॉटरी लगी तो झूम उठीं सीमा, इनके भी खुले भाग्य

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद से कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए आशियानों का शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद से कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए आशियानों का शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से आवंटन कर दिया गया. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान और सचिव अजीत कुमार सिंह के साथ ही एडीएम (प्रशासन) हर्षदेव पांडेय की मौजूदगी में लूकरगंज के पॉश इलाके में बने 76 फ्लैटों के लिए लॉटरी कराई गई. राज्य सरकार के रिजर्वेशन नियमों का पालन करते हुए हर कैटेगरी के लोगों को फ्लैटों का आवंटन किया गया है. जिन लाभार्थियों को उनको रहने के लिए छत मिली है, वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं जिन लोगों को यह फ्लैट नहीं मिला है, उन्होंने भी सरकार के कामकाज को लेकर खुशी जताई है.