लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: गायब हुआ 8 साल का पालतू कुत्ता फिरोज, मालकिन ने लगवा दिए पोस्टर, मिलेगा इनाम

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज से 8 साल का ‘फिरोज’ अचानक गायब हो गया. ‘फिरोज’ को जगह-जगह ढूंढा गया, लेकिन वो नहीं मिला. ‘फिरोज’ की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज से 8 साल का ‘फिरोज’ अचानक गायब हो गया. ‘फिरोज’ को जगह-जगह ढूंढा गया, लेकिन वो नहीं मिला. ‘फिरोज’ की तलाश के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. आपको बता दें कि उसका पता बताने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है.

आखिर कौन है फिरोज?

हम बात जिस ‘फिरोज’ की बात कर रहे हैं उसकी उम्र 8 साल है. दरअसल गायब हुआ फिरोज कोई इंसान का बच्चा नहीं, बल्कि वह देसी नस्ल का कुत्ता है. यह कुत्ता 1 दिसंबर को सुबह शिवपुरी कॉलोनी थाना शिवकुटी से कहीं गायब हो गया था, जो बीमार भी है. इस कुत्ते को पालने वालीं सौम्या इसको परिवार के सदस्य की तरह रखती थीं. परिवार के लोग फिरोज को बहुत प्यार करते हैं. जब वो अचानक कही चला गया तो वे बेचैन हो गए. कुत्ते के गायब होने पर उसे खोजा गया और जब वो नही मिला तो उसके लिए जगह जगह पोस्टर लगा दिए गए, जिसमें उसकी जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देने के लिए कहा गया है.

पशु प्रेम की अनोखी मिसाल 

भले ही ‘फिरोज’ की नस्ल देसी हो, लेकिन इसकी देखभाल में परिवार ने कोई कमी नहीं रखी है. अपने फिरोज को बचपन से पालने वालीं सौम्या के मुताबिक, “फिरोज सुबह गेट खुला होने पर घर से निकल गया, बहुत देर तक जब वापस नहीं आया तो सबने मिलकर उसे ढूंढना शुरू किया. लेकिन बहुत खोजने के बाद भी जब नहीं मिला तो इसके लिए जगह जगह पोस्टर लगवा दिए गए. ताकि किसी की नजर पड़े तो शायद वो हमें बता दे. और हमारा फिरोज हमें वापस मिल सके.”

परिवारवालों के मुताबिक, ‘फिरोज’ सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार शिवपुरी कॉलोनी में देखा गया था. इंसान का पशु से प्रेम का यह अपने आप में एक नायाब उदाहरण है, जिसके लिए इनाम की राशि भी रखी गई है.

बरेली में मजार के बाद प्रयागराज में मंदिर हटाने को लेकर आया रेलवे नोटिस, कुलियों का विरोध