लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में कितने लोगों की हुई मौत? DM और DIG ने जारी किया आधिकारिक आंकड़ा

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि अब प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बता दी है.

ADVERTISEMENT

mahakumbh_news
mahakumbh_news
social share
Google CTA

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में बुधवार रात करीब दो बजे पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से भगदड़ मच गई. अब इस दुखद हादसे के करीब 16 घंटे बाद इसमें मारे गए लोगों की एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है. प्रयागराज के डीएम विजय किरण आनंद और महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी आधिकारिक जानकारी शेयर की है.