'हम आपकी क्या सहायता कर सकते हैं'... महाकुंभ में गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान की फैकल्टी, स्टूडेंट्स ने दिखाया गजब का सेवाभाव
प्रयागराज में चल रहे मेले के दौरान भगदड़ और अफरा-तफरी के बीच गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, झूंसी के छात्रों ने अनुकरणीय सेवा कार्य कर मानवता की मिसाल पेश की.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज में चल रहे मेले के दौरान भगदड़ और अफरा-तफरी के बीच गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, झूंसी के छात्रों ने अनुकरणीय सेवा कार्य कर मानवता की मिसाल पेश की. मेले में भारी भीड़, थकान, भूख और बिछड़ने के दुख से जूझ रहे तीर्थयात्रियों की मदद के लिए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर बद्री नारायण के निर्देशन में छात्रों ने पहल की.