UPTak Baithak Logo

बिहार की 10वीं में पढ़ने वाली लड़की, पाकिस्तान का 11वीं का लड़का और ऐसी-ऐसी चैट! प्रयागराज में जाकर खुला ये चौंकाऊ मामला

प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक बिहार की नाबालिग लड़की की चैटिंग पकिस्तान के रहने वाले लडके से हो रही थी. इसका खुलासा प्रयागराज में आरपीएफ की टीम ने किया है.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इस खबर के तार बिहार और पाकिस्तान से जुड़े हैं.बता दें कि प्रयागराज में सर्विलांस टीम ने एक नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाला है जो अपने घर से भाग निकली थी. ऐसे में जब पुलिस ने लड़की का फोन चेक किया तो उनके होश उड़ गए. लड़की के इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे चैट्स मिले हैं जिसमें वह पाकिस्तान के लड़के से बात करती थी. युवक के बहकावे में आकर 10वीं की छात्रा घर से भाग निकली थी. वहीं जब परिवार के लोगों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया तो लड़की को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने सर्विलांस की मदद से पकड़ लिया.