एक अर्पित सिंह और 6 जगह नौकरी! यूपी में एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में हुआ ये फ्रॉड आपका दिमाग हिला देगा
5 साल पहले उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में एक महिला टीचर के 25 जिलों में नौकरी करने का मामला पकड़ में आया था. अब ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन की साल 2016 में हुई भर्ती में पकड़ में आया है.
ADVERTISEMENT

5 साल पहले उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में एक महिला टीचर के 25 जिलों में नौकरी करने का मामला पकड़ में आया था. अब ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन की साल 2016 में हुई भर्ती में पकड़ में आया है. गजब के इस मामले में पता चला है कि एक एक्स-रे टेक्नीशियन के नाम पर 6 जिलों में नौकरी हो रही थी. अब तक 3 करोड़ से अधिक की तनख्वाह एक एक्स रे टेक्नीशियन के नाम से 6 जिलों से निकाली जा चुकी है. मामला पकड़ में आया तो लखनऊ के वजीरगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई. विभागीय जांच जारी है. अभी कुछ और लोग भी कई जिलों में नौकरी करते पकड़े में आए हैं. फिलहाल 6 जिलों में नौकरी करने के आरोपी अर्पित सिंह पर शिकंजा कस गया है. अर्पित सिंह के बाद अंकित सिंह और अंकुर के नामों वाले एक्स रे टेक्नीशियन पर जांच और एफआईआर की तलवार लटकी है.
