लेटेस्ट न्यूज़

यूनिवर्सिटी के सामने हुए लाठीचार्ज विवाद के ABVP पदाधिकारियों से मिले CM योगी, ये बातें हुईं तय

बाराबंकी के श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में लाठीचार्ज विवाद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ABVP पदाधिकारियों से मुलाकात की. जानिए मीटिंग में क्या बड़े फैसले लिए गए और दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी.

ADVERTISEMENT

CM Yogi with ABVP officials
CM Yogi with ABVP officials
social share
Google CTA

पिछले दिनों बाराबंकी की प्राइवेट यूनिवर्सिटी श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के सामने स्टू़डेंट्स प्रदर्शन के दौरान हुआ लाठीचार्ज का मामला गरमाया हुआ है. इस प्रदर्शन में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे और लाठीचार्ज में घायल भी हुए. इसके बाद एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. यूपी सरकार ने बाराबंकी लाठीचार्ज में फौरीतौर पर कुछ पुलिसवालों पर ऐक्शन भी लिया. पर मामले का निपटारा नहीं होता देख अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद एबीवीपी के पदाधिकारियों से मुलाकात की है. ये मुलाकात रविवार को हुई.