UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... आज इन 55+ में होगी मॉनसूनी बारिश, कई जनपद में बिजली गिरने की चेतावनी
UP Weather Update: यूपी में मॉनसून अपने शबाब पर है. आज यानी 9 सितंबर को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है, जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आज यानी 9 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
