प्रयागराज में स्कूल के जर्जर गेट के नीचे दबकर 7 साल के इशू की मौत, रोते हुए छोटी बहन बोली- 'भाई उठते क्यों नहीं?'
Prayagraj News: प्रयागराज में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. कंपोजिट विद्यालय के जर्जर गेट के नीचे दबकर 7 साल के इशू की मौत हो गई. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगापार इलाके के एक कंपोजिट विद्यालय में हुई दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. जर्जर गेट के नीचे दबकर 7 साल के मासूम इशू की मौत हो गई. हृदय विदारक घटना तब हुई जब बच्चा उस भारी-भरकम गेट को झूला बनाकर झूल रहा था. तभी गेट अचानक उसके ऊपर आ गिरा. यह हादसा इशू के पिता मनोज पाल के सामने हुआ. उन्होंने अपनी आंखों के सामने बेटे की मौत को देखा.