लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के सावन महोत्सव में चल रही थी मस्ती, अचानक टूटा झूले का बकेट; 3 भाई-बहनों समेत 5 लोग घायल

लखनऊ के इंदिरानगर में सावन महोत्सव के दौरान तेज रफ्तार झूले की बकेट टूटने से तीन सगे भाई-बहनों समेत पांच लोग घायल हो गए. अंकिता और निशा का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि एक किशोरी को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में मंगलवार रात सावन महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार झूले की एक बकेट अचानक टूटकर नीचे गिर गई. हादसे में तीन सगे भाई-बहनों समेत कुल पांच लोग घायल हो गए.

2

2/7

यह घटना इंदिरानगर के स्माइलगंज इलाके में आयोजित सावन महोत्सव की है. विभूतिखंड निवासी 14 वर्षीय अंकिता सिंह मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अपने भाई सूर्या सिंह, बहन नैंसी और दोस्तों के साथ मेला घूमने पहुंची थीं. सभी झूला झूल रहे थे, तभी हादसा हो गया.
 

3

3/7

सूर्या सिंह ने बताया कि झूले की ऊपर वाली बकेट अचानक टूटकर सीधे अंकिता के चेहरे पर जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद झूले पर बैठे लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

4

4/7

नैंसी और सूर्या का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद झूले के ऑपरेटर से मशीन रोकने के लिए कहा गया, लेकिन उसने तुरंत झूला बंद नहीं किया. इस दौरान टूटे हिस्से की चपेट में नैंसी, सूर्या और पास बैठी 16 वर्षीय निशा कुमारी समेत अन्य लोग भी आ गए. बाद में हंगामे के बीच झूला रोका जा सका.

5

5/7

हादसे के बाद परिजनों ने मेला संचालक पर भी गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि संचालक को मौके पर पकड़ लिया गया था, लेकिन वह लोगों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया. हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

6

6/7

घायलों को इंदिरानगर स्थित सुषमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के सीईओ अर्पित सिंघल के अनुसार अस्पताल के सामने हादसा होने की सूचना मिलते ही इमरजेंसी टीम को अलर्ट कर दिया गया था. कुल पांच घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
 

7

7/7

अंकिता और निशा का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल लड़की को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ है. वहीं, बाकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा. सावन महोत्सव के दौरान हुए इस हादसे ने मेले में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.