लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर खीरी: सेल्फी विथ गड्ढा, सड़क के गड्ढों को सही कराने के लिए लोग कर रहे ये अनूठा काम

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और सड़क के गड्ढों को भरने में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर लोगों ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और सड़क के गड्ढों को भरने में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर लोगों ने ‘सेल्फी विथ गड्ढा’ अभियान शुरू किया है. बता दें कि लखीमपुर खीरी शारदा नदी पर बने डैम को देखने दूरदराज से पर्यटक आते हैं और वहां के मनमोहक और मनोहारी दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते हैं. लेकिन आजकल लोग शारदा डैम के पास टूटी पड़ी सड़क पर बने गड्ढों के साथ भी सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं.

लखीमपुर खीरी जिले में 22 नवंबर को बलिया थाना क्षेत्र में सड़क पर एक गहरे गड्ढे से एसयूवी गाड़ी के पलटने से उसमें बैठे 5 लोग की मौके पर ही मौत हो गई थी. लेकिन प्रशासन अभी तक उस हादसे से कोई सीख नहीं ला है.

शारदा नगर में सड़क पर बने गहरे गड्ढों के साथ सेल्फी लेते लोगों का कहना है कि वह आज यहां घूमने आए हैं. अभी तक वह मनमोहक नजारों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करते थे. लेकिन सरकार जो दावे कर रही है कि यूपी की सड़के गड्ढा मुक्त हो गई है पर आज भी यहां पर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. इसीलिए वह इन गड्ढों के साथ सेल्फी ले रहे हैं.

शारदा नदी पर बने डैम पर घुमने आए लोगों ने यूपी तक को बताया कि हम यहां के सड़क पर बने गड्ढों के साथ सेल्फी ले रहे हैं और इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे. लोगों का कहना है कि शायद इन तस्वीरों को देखर प्रशासन की नींद टूट जाए और वह इन सड़कों पर बने गहरे गड्ढों को सही कराए.

लखीमपुर खीरी: दलित बहनों से रेप के बाद हत्या, पीड़ित परिवार को कांग्रेस से मिला चेक बाउंस