गाजियाबाद में नदीम और इब्राहिम संग स्विमिंग पूल जा रहा था जैद तभी नीली कार में बैठे राहुल ने कर दिया खौफनाक क्राइम, इस बीच क्या क्या हुआ?
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर में मामूली रोड रेज विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. मोहम्मद जैद उर्फ शारिक का कथित अपहरण कर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जानिए पूरी वारदात, पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश से जुड़े ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में रोड रेज का एक खौफनाक मामला सामने आया है. मुस्तफाबाद इलाके में कार और बाइक के बीच हुई एक बेहद मामूली टक्कर के बाद दबंगों ने मोहम्मद जैद उर्फ शारिक नाम के एक युवक को सरेराह अगवा किया और फिर एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीट -पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दफ्तर में ताला लगाकर फरार हो गए. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और कातिलों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.