उम्मीद नहीं थी... टिन्नू यादव को लेकर चंपत राय ने पुलिस के सामने क्या क्या बताया, पूछताछ में खुले कई राज
Champat Rai on Tinnu Yadav: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी टिन्नू यादव को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं. पूर्व ड्राइवर पर चंपत राय ने पुलिस के सामने बयान दिया. जानिए पूछताछ, बरामदगी, गिरफ्तारियां और जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया.
ADVERTISEMENT

Champat Rai on Tinnu Yadav
Champat Rai on Tinnu Yadav: राम मंदिर के चढ़ावे में सेंधमारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों में से सबसे ज्यादा चर्चा राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की हो रही है. टिन्नू यादव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बेहद करीबी और उनका पूर्व ड्राइवर था. वह इस महाचोरी का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है. 29 जून को पुलिस ने इस मामले में चंपत राय से घंटों लंबी पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय ने टिन्नू यादव को लेकर पुलिस के सामने एक बड़ा बयान दिया है और साफ कहा है कि उन्हें टिन्नू से ऐसे गलत काम की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी.