लेटेस्ट न्यूज़

DDU जंक्शन से 500-500 की गड्डीयों से भरा 60 लाख का बैग लेकर कहां जा रहा था आयुष, पुलिस ने पकड़ा तो सब बता दिया

दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सबसे बिजी रेलवे स्टेशनों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक आयुष राज नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. आयुष के पास 500-500 की गड्डीयों से भरे एक बैग में 60 लाख रुपये मिले हैं.

ADVERTISEMENT

Chandauli News
Chandauli News
social share
google news

दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सबसे बिजी रेलवे स्टेशनों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक आयुष राज नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. आयुष के पास 500-500 की गड्डीयों से भरे एक बैग में 60 लाख रुपये मिले हैं. बता दें कि आयुष बिहार के डेहरी ऑन सोन का रहने वाला है. वह वाराणसी से बिहार के सासाराम जा रहा था. फिलहाल पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम आगे की जांच पड़ताल कर रही है. बता दें कि बिहार चुनाव के नतीजे से एक दिन पहले इस इस तरह की घटना ने पुलिस को इस मामले में दूसरे एंगल से भी तलाश करने पर मजबूर कर दिया है.