लेटेस्ट न्यूज़

धनंजय सिंह जेल गए तो अब तीसरी पत्नी श्री कला मैदान में, जौनपुर के लोगों ने बताई अंदर की बात

बता दें कि श्रीकला रेड्डी जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी हैं और अब उनका जौनपुर की राजनीति में बड़ा नाम हो चुका है. इसी बीच UP Tak ने जौनपुर के लोगों से धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी के बारे में पूछा और जानने की कोशिश की कि आखिर श्रीकला रेड्डी की क्षेत्र में कैसी छवि है.

ADVERTISEMENT

Jaunpur, Dhananjay Singh, Shree Kala Reddy
धनंजय सिंह और उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी
social share
Google CTA

Jaunpur: उत्तर प्रदेश का जौनपुर लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. दरअसल बीते दिनों भाजपा ने कृपा शंकर सिंह को जौनपुर लोकसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया था. भाजपा की घोषणा के ठीक बाद बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी जौनपुर से चुनावी ताल ठोकने का ऐलान कर दिया था. मगर इसके बाद कोर्ट ने अपहरण के मामले में धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुना दी और उन्हें जेल भेज दिया. धनंजय सिंह के जेल जाने के बाद उनकी तीसरी पत्नी श्रीकला रेड्डी अचानक चर्चाओं में आ गईं.