लेटेस्ट न्यूज़

क्या था वो वॉट्सऐप मैसेज जिसने दिला दी धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, रोक दिया लोकसभा चुनाव लड़ने से?

वॉट्सऐप पर भेजा गया एक मैसेज क्या किसी बाहुबली को सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है? जी हां, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर को धमकाने के जिस मामले में सजा सुनाई गई है, उस मामले का वादी मुकदमा, गवाह सब पलट गए थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Dhananjay Singh News: वॉट्सऐप पर भेजा गया एक मैसेज क्या किसी बाहुबली को सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है? जी हां, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर को धमकाने के जिस मामले में सजा सुनाई गई है, उस मामले का वादी मुकदमा, गवाह सब पलट गए थे. मगर उसके बावजूद घटना के वक्त भेजा गया एक मैसेज पुलिस की विवेचना का ऐसा अहम सबूत बना और जांच के बाद दाखिल हुई चार्जशीट का नतीजा था कि बीते 33 सालों से कानून से आंख मिचौली खेल रहे धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई गई और उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा.