लेटेस्ट न्यूज़

महिला की पेशाब छिड़की और कहा... कथावाचक मुकुट मणि यादव ने सुनाई घटना के दिन की पूरी कहानी

Etawah News: इटावा में भागवत कथा करने आए कथा वाचक मुकुट मणि यादव और उनके सहयोगी संत कुमार यादव के साथ मारपीट, जबरन बाल-चोटी काटने और नाक रगड़वाने का आरोप ब्राह्मण समाज के लोगों पर लगा है. जानें इस मामले में अब मुकुट मणि यादव ने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Etawah News
Etawah News
social share
google news

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले स्थित दानरपुर गांव में कथावाचकों के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर के रख दिया है. यहां यादव कथा वाचकों के साथ कथित तौर पर मारपीट, चोटी काटने और नाक रगड़वाने की घटना ने यूपी की राजनीति को गरमा दिया है. इस बीच मंगलवार, 24 जून को सपा चीफ अखिलेश यादव ने पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने के भरोसे के साथ इनाम भी दिया. इस बीच कथावाचक मुकुट मणि यादव ने यूपी Tak से खास बातचीत में कई कई गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ी बातें कही हैं.