लेटेस्ट न्यूज़

धनंजय सिंह अगर नहीं लड़ पाए लोकसभा चुनाव तो पत्नी उतरेंगी मैदान में? जानें कौन हैं श्रीकला सिंह

1. जौनपुर की अपर सत्र अदालत ने बाहुबली पूर्व सांसद और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह समेत दो अभियुक्तों को अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में मंगलवार को दोषी करार दिया.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

1. जौनपुर की अपर सत्र अदालत ने बाहुबली पूर्व सांसद और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह समेत दो अभियुक्तों को अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में मंगलवार को दोषी करार दिया. इस मामले में कोर्ट कल यानी बुधवार को सजा सुनाएगी.  

2. बता दें कि धनंजय सिंह को आज जिन धाराओं (364, 386, 504, 506, 120 B) के तहत कोर्ट ने दोषी करार दिया है, उनमें उनका दो साल के ऊपर सजा पाना तय माना जा रहा है.

3. अगर धनंजय सिंह को 2 साल से ज्यादा की सजा मिलती है तो लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी पर ग्रहण लग सकता है. ऐसे में चर्चा है कि अगर धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ते हैं तो उनकी जगह उनकी पत्नी श्रीकला सिंह मैदान में उतर सकती हैं.

4. बता दें कि श्रीकला मौजूदा वक्त में जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.

5. मूल रूप से तेलंगाना की रहनी वालीं श्रीकला धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं.

6. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीकला तेलंगाना की मशहूर बिजनेस फैमली (निप्पो बैटरी ग्रुप) से संबंध रखती हैं.