अमृतसर गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में वजू करने वाले सुब्हान रंगरेज के साथ गाजियाबाद में ये क्या हुआ?
UP News: अमृतसर गोल्डन टेंपल से एक रील सामने आई थी. इसमें सुब्हान रंगरेज नाम का युवक पवित्र सरोवर को अपवित्र करता हुआ दिखाई दे रहा था. अब गाजियाबाद में ये बुरी तरह से फंस गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
Subhan Rangrez Who Performed Wudu at the Golden Temple Arrested in Ghaziabad: अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल यानी श्री हरमंदिर साहिब सिख संप्रदाय के लिए विशेष महत्व रखते हैं. यहां भारी संख्या में सिख, हिंदू समेत विभिन्न संप्रदायों के श्रद्धालु आते हैं और दर्शन करते हैं. गाजियाबाद का सुब्हान रंगरेज नाम का मुस्लिम युवक भी गोल्डन टेंपल में गया. इसे रील बनाने का चस्का लगा हुआ था. मगर गोल्डन टेंपल में वह ऐसी हरकत कर बैठा, जिसकी वजह से वह अब बुरी तरह से फंस चुका है.