लेटेस्ट न्यूज़

शौहर 3 तलाक के बाद करता था हलाला के लिए परेशान, शाहना बन गई शारदा और ओमप्रकाश से की शादी

शाहना ने इस्लाम त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया और फिर अपना नाम शाहना से शारदा कर ओमप्रकाश के साथ शादी रचा ली.

ADVERTISEMENT

Bareilly
शहाना ने शारदा बन ओमप्रकाश के साथ शादी की
social share
google news

Bareilly News: कल यानी 14 फरवरी वसंत पंचमी के दिन बुलंदशहर की रहने वाली शाहना, शारदा बन गई. शाहना ने इस्लाम त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया और फिर अपना नाम शाहना से शारदा कर ओमप्रकाश के साथ शादी रचा ली. शाहना से शारदा बनी युवती का कहना है कि वह हलाला और तीन तलाक जैसे कुरीतियों से परेशान हो गई थी. इसलिए उसने इस्लाम त्याग दिया और सनातन धर्म अपना कर अपने प्रेमी से शादी कर ली.