पत्नी का हलाला करवाने वाले शख्स के साथ हो जाता निकाह! बरेली की अस्मत इस्लाम छोड़ बनी नेहा
बरेली की रहने वाली अस्मत ने अपना घर छोड़ और परिवार वालों के खिलाफ जाकर सनातन धर्म अपना लिया है. अब अस्मत ने मुख्यमंत्री योगी, बरेली जिलाधिकारी और पुलिस से अपने कट्टरपंथी परिवार से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News: हर किसी लड़की का सपना होता है कि उसको प्यार करने वाला पति मिले. उसे ऐसा पति मिले जो उसकी देखभाल करे और उससे प्यार करे. जो उसकी भावनाओं को समझें और हर किसी परेशानी में उसका साथ दे. मगर बरेली की रहने वाली अस्मत का निकाह उसके परिजन एक ऐसे शख्स के साथ करवा रहे थे, जिसने अपनी पहली पत्नी के साथ वो सब किया था, जिससे किसी का भी दिल दहल जाए. ऐसे में अस्मत ने इस्लाम धर्म को त्याग कर हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम नेहा रख लिया.