राजेंद्र कुमार के शरीर पर चिपकीं हजारों मधुमक्खियां पर एक ने भी नहीं काटा! बुलंदशहर का ये गजब मामला देखिए
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के राजेंद्र कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों मधुमक्खियां उनके शरीर पर बैठी हैं, लेकिन एक भी डंक नहीं मारतीं. राजेंद्र बरसात में मधुमक्खियों के लिए भोजन का इंतजाम करते हैं, जिससे वे उन्हें अपना मित्र मानती हैं.
ADVERTISEMENT

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सियाना कस्बे से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां रहने वाले मधुमक्खी प्रेमी राजेंद्र कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके पूरे शरीर पर हजारों मधुमक्खियां बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनमें से किसी ने भी उन्हें डंक नहीं मारा.