लेटेस्ट न्यूज़

मां ने कर लिया था देवर नफीस संग दूसरा निकाह, बेटे मोहसिन ने चाचा संग फिर ये कर डाला

बागपत में मोहसिन ने अपनी मां के दूसरे पति नफ़ीस की जनाज़े में ईंटों से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. बागपत में एक बेटे के दिल में लंबे समय से पनपती नफरत ने जनाजे को खौफनाक मौतगाह में बदल दिया. मोहसिन नाम के युवक ने अपनी मां की दूसरी शादी और उसके पति नफीस के प्रति सालों से गहरी नफरत पाली थी. बता दें कि नफीस रिश्ते में मोहसिन का चाचा लगता था और जैसे ही नफीस कब्रिस्तान में अपनी मां के जनाजे में पहुंचा, मोहसिन ने ईंटों से हमला कर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मोहसिन अपनी मां शब्बो की दूसरी शादी से अंदर ही अंदर जल रहा था. उसके मन में नफीस के प्रति खौफनाक नफरत पनप चुकी थी. रिश्ते का नाम कुछ भी रहा हो लेकिन मोहसिन के लिए नफीस उसकी अम्मी का दूसरा पति था और वह इसे कभी स्वीकार नहीं कर सका. 

मोहसिन ने घर में भी साफ कह दिया था कि नफीस आया…तो उसे छोड़ूंगा नहीं और जैसे ही नफीस जनाजे में पहुंच मोहसिन की दबी हुई आग भड़क उठी. कब्रिस्तान में मोहसिन ने अपने पिता और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर नफीस पर हमला कर दिया. आरोप है कि उन्होंने नफीस पर ईंटों से इतना वार किया कि वह मौके पर ही ढेर हो गया. 

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

बागपत पुलिस ने हत्या के आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, सालों से अंदर भरी नफरत और बदले की भावना ही इस हत्या की मुख्य वजह बनी. मोहसिन की अम्मी की दूसरी शादी, चाचा नफीस के साथ उनके रिश्ता और नफीस द्वारा भाभी से की गई लव मैरिज, इन सब कारणों ने मोहसिन के दिल में नफरत को और भड़का दिया.  पुलिस ने मीडिया सेल में प्रेसनोट जारी कर बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इलाके में सदमे का माहौल

इस दर्दनाक घटना से बागपत का मोहल्ला सदमे और भय के माहौल में है. लोग बता रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में ही किसी बेटे के मन में इतनी गहरी नफरत ने इंसान की जान ले ली. घटना ने पूरे इलाके में खौफ और चर्चा का विषय बना दिया है.

यह भी पढ़े: ऐसी मां भी होती है! अमरोहा में 3 साल की नाज को पीट-पीटकर मार डाला, फिर ये सब किया