खलील अहमद, फरियाद, रिजवान और अब्दुल सत्तार…इन चारों का 10000000 वाला कांड जान पीलीभीत पुलिस भी चौंकी
UP News: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां पुलिस ने नकली नोट के कारोबार में शामिल 4 अंतरराज्यीय धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

up news
उत्तर प्रदेश की पीलीभीत में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां पुलिस ने नकली नोट के कारोबार में शामिल 4 अंतरराज्यीय धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को पीलीभीत की बरखेड़ा थाना पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने इनके कब्जे से 2.90 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद की है. इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से नकली नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं. चारों आरोपी यूपी के शाहजहांपुर, बरेली और बदायूं के रहने वाले हैं.
