संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर मोहम्मद फैसल ने पति-पत्नी से की लूटपाट, 4 घंटे बाद ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
शामली पुलिस ने कुख्यात संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर और 1 लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद फैसल को एनकाउंटर में मार गिराया. फैसल ने गुरुवार शाम को ही भैया दूज के मौके पर एक पति-पत्नी से लूटपाट की थी.
ADVERTISEMENT

Mohammad Faisal encounter
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कुख्यात संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर और 1 लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद फैसल को एनकाउंटर में मार गिराया. फैसल ने गुरुवार शाम को ही भैया दूज के मौके पर एक पति-पत्नी से लूटपाट की थी. इस घटना के महज चार घंटे बाद ही पुलिस ने उसे ढेर कर दिया. मुठभेड़ के दौरान एसओजी टीम का एक सिपाही भी घायल हो गया है.