लेटेस्ट न्यूज़

कर्मचारियों को सांस लेने में हुई परेशानी... हापुड़ के रेबेन मीट प्लांट में अमोनिया गैस हुई लीक, हड़कंप मचा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रामपुर रोड स्थित रेबेन मीट प्लांट में देर शाम अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया. कोल्ड स्टोरेज सेक्शन में हुए इस रिसाव के कारण प्लांट में अफरा-तफरी मच गई.

ADVERTISEMENT

 ammonia gas leak in hapur
ammonia gas leak in hapur
social share
google news

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रामपुर रोड स्थित रेबेन मीट प्लांट में देर शाम (गुरुवार) अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया. कोल्ड स्टोरेज सेक्शन में हुए इस रिसाव के कारण प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. हालांकि पुलिस और तकनीकी टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.