UPTak Baithak Logo

मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा… ये बात बोलने वाला स्वतंत्र भारद्वाज जब बुलंदशहर में पकड़ा गया तब ऐसा था नजारा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जून को एक 14 साल नाबालिग लड़की के पिता के साथ मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उसे पकड़ा.

ADVERTISEMENT

Swatantra Bhardwaj News
Swatantra Bhardwaj News
social share
Google CTA

Swatantra Bhardwaj News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जून को एक 14 साल नाबालिग लड़की के पिता के साथ मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उसे पकड़ा. यह कार्रवाई उस समय हुई जब एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज पर छात्रा के पिता के साथ मारपीट करने की बात कथित तौर पर कबूल करने का आरोप लगा. जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के धमेड़ा नारा गांव से स्वतंत्र भारद्वाज समेत करीब दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. उसके साथ पवन नाम के युवक को भी पुलिस अपने साथ ले गई. पुलिस जब उसे पकड़ रही थी तब वहां काफी संख्या में लोग दिखे और आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आया.