लेटेस्ट न्यूज़

ईंट से मारा, फिर कुल्हाड़ी से किए कई वार... यूपी के हरदोई जिले में साधु की बेरहमी से की हत्या, जानें क्या है मामला?

Hardoi Sadhu Murder: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार की सुबह एक साधु की कुल्हाड़ी और ईंट से वार करके निर्मम हत्या कर दी गई है. यह मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का है. जहां कोथावां-अतरौली मार्ग स्थित शेर बहादुरपुर चौराहे पर राघवेन्द्र सिंह की मार्केट के बरामदे में 35 साल के साधु बाबूलाल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Hardoi Sadhu Murder: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार की सुबह एक साधु की कुल्हाड़ी और ईंट से वार करके निर्मम हत्या कर दी गई है. यह मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का है. जहां कोथावां-अतरौली मार्ग स्थित शेर बहादुरपुर चौराहे पर राघवेन्द्र सिंह की मार्केट के बरामदे में 35 साल के साधु बाबूलाल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक के साथी साधु मुंशीलाल को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को मौके से बरामद किया है और अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

मार्केट के बरामदे में मिला शव

रविवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को कोथावां-अतरौली मार्ग स्थित शेर बहादुरपुर चौराहे पर राघवेन्द्र सिंह की मार्केट के बरामदे में एक शव होने की सूचना मिली थी. मृतक की पहचान बाबूलाल उर्फ बबूल के रूप में हुई है. मृतक की उम्र 35 साल है, जो बेनीगंज थाने के जियनखेड़ा मजरा कासपुर का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, बाबूलाल पिछले चार साल से साधु बनकर लखनऊ के एक मंदिर में रह रहा था.

साथी साधु पर निर्मम हत्या का आरोप

पुलिस जांच और घटनास्थल के निरीक्षण से पता चला कि साधु की हत्या कुल्हाड़ी और ईंट से वार करके की गई है. इस मामले में पुलिस ने बाबूलाल के साथ रहने वाले पाही उगपुर निवासी मुन्नी उर्फ़ मुंशीलाल को गिरफ्तार कर लिया है. मुंशीलाल पिछले करीब डेढ़ साल से मृतक साधु के साथ ही रह रहा था.

हत्या के कारणों की जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. एएसपी सुबोध गौतम ने बताया है कि आरोपी मुंशीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ था, जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: पहले लिखा 'टाटा-बाय-बाय', अब BJP से इस्तीफा... राज्यसभा टिकट कटने के बाद धर्मेंद्र कश्यप का बड़ा फैसला, फेसबुक पर लिखी ये बात!