अचानक हिजाब पहनने लगी फिर फॉरैन ट्रिप किया! UPPSC पास करने वाली लखनऊ की डॉ शाहीन इस रास्ते कैसे आ गई?
UP News: महिला डॉक्टर शाहीन शाहिदा इस समय सुरक्षा एजेंसियों के घेरे में हैं. इसे जैश की महिला विंग का इंडिया हेड बताया जा रहा है. जांच में सामने आ रहा है कि ये फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल की अहम सदस्य है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: लखनऊ की रहने वाली महिला डॉक्टर शाहीन शाहिदा को आतंकी संगठन जैश की महिला विंग का इंडियन हेड बताया जा रहा है. जांच एजेंसियों का दावा है कि शाहीन शाहिदा आतंक से जुड़ी हुई थी और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में शामिल थी. फिलहाल श्रीनगर में कश्मीर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और दिल्ली ब्लास्ट समेत फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को खंगाल रही है.