वो तो बिना वर्दी वाली 'थानेदारिनी' बन गई थी! SHO अरुण राय की मौत के बाद सिपाही मीनाक्षी के बारे में ये सब पता चला
UP News: यूपी के जालौन में तैनात इंस्पेक्टर अरुण राय की मौत के केस में सिपाही मीनाक्षी शर्मा जेल भेज दी गई है. अब इस महिला सिपाही को लेकर जो-जो सामने आ रहा है, उसने पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा कर रख दिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: जालौन में तैनात सिपाही मीनाक्षी शर्मा इंस्पेक्टर अरुण राय डेथ मामले में फंस चुकी है. उसे जेल भेज दिया गया है. इस सिपाही के बारे में जैसे-जैसे खुलासे हो रहे हैं, वह सभी को चौंका रहे हैं. बताया जा रहा है कि अरुण राय और मीनाक्षी काफी करीब थे. यहां तक की कई पुलिसकर्मी मीनाक्षी के जाल में फंस चुके हैं. इसके चक्कर में थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के बीच फायरिंग तक हो चुकी है.