लेटेस्ट न्यूज़

आयुष मलिक हिंदू से जबरन बनाया गया मुस्लिम?… पुलिस ने तौफीक उर्फ भोला को दबोचा, उसके पास से ये कैसा डॉक्यूमेंट मिला?

Shamli Conversion Case Taufeeq Bhola Arrest: शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Shamli Conversion Case Taufeeq Bhola Arrest
Shamli Conversion Case Taufeeq Bhola Arrest
social share
Google CTA

Shamli Ayush Malik Conversion Case: शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि यह वही आरोपी है, जिस पर हिंदू युवक आयुष मलिक के कथित धर्मांतरण और निकाह की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं. आरोपी के कब्जे से एक निकाहनामा भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस इस मामले का अहम साक्ष्य मान रही है. वहीं अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में शामली के एक चर्चित डॉक्टर और कुछ मौलवियों की भूमिका भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई है.