लेटेस्ट न्यूज़

संभल DM ने नगर पालिका में मारा छापा तो सामने आया बड़ा घोटाला, सरकारी पैसा यूं किया जा रहा था गबन

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कई अफसरों की टीम के साथ बुधवार को नगर पालिका परिषद पर छापेमारी की. 7 घंटे तक डीएम की नगर पालिका में छापेमारी चलती रही.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कई अफसरों की टीम के साथ बुधवार को नगर पालिका परिषद पर छापेमारी की. 7 घंटे तक डीएम की नगर पालिका में छापेमारी चलती रही. डीएम को नगरपालिका में छापेमारी से पहले शहर के कई इलाकों में गंदगी के ढेर दिखाई दिए, तो पालिका में पहुंचते ही उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी और शहर भर के सफाई कर्मचारियों को लाइन अप कर लिया. डीएम ने जांच पड़ताल शुरू की तो कूड़ा कलेक्शन कंपनी का बड़ा घोटाला सामने आया. इसके बाद डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए. बाद में पुलिस ने कंपनी के मैनेजर, फील्ड ऑफिसर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.