लेटेस्ट न्यूज़

संभल : कांवड़ यात्रा के दौरान DJ बजाने पर हुई लड़ाई, फिर जमकर चलने लगे लात और घूंसे, वायरल हुआ वीडियो

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल में कावड़ियों और गांववालों में डीजे को लेकर जमकर मारपीट हुई है. संभल से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे जत्थे में शामिल डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया जिसपर वो भड़क गए.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल में कावड़ियों और गांववालों में डीजे को लेकर जमकर मारपीट हुई है. संभल से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे जत्थे में शामिल डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया जिसपर वो भड़क गए. कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा तो ग्रामीणों ने कावड़ियों के साथ मारपीट की. जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान दो कावड़ियों समेत 4 लोग घायल हो गए. विवाद की जानकारी मिलने पर सीओ और एडिशनल एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. वहीं ग्रामीणों के द्वारा कावड़ियों के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.