लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में 'पप्पू' ने लव शुक्ला को थूककर दिया था दूध, उन्होंने कहा इसका असली नाम मोहम्मद शरीफ

लखनऊ के गोमती नगर में दूधवाले पर थूक मिलाकर सप्लाई करने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना. आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू के खिलाफ शिकायत दर्ज, पुलिस जांच जारी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से थूक जिहाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां दूध देने वाला एक शख्स दूध में थूककर लोगों को दूध सप्लाई करता था. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई. दूध लेने वाले लव शुक्ला ने बताया कि वह इसी दूध का उपयोग बांके बिहारी और कांवड़ यात्रा में शंकर भगवान का अभिषेक करने के लिए करते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि दूध में थूक मिलाकर दिया गया, जिससे उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है. लव शुक्ला ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और रासुका लगाने की मांग की है.