लेटेस्ट न्यूज़

संभल : प्रचंड गर्मी के बीच आग जलाकर तपस्या कर रहे थे 'पागल बाबा' फिर हुई अनहोनी

Sambhal News :   उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रचंड गर्मी के बीच तपस्या कर रहे एक 70 वर्षीय साधु की मौत हो गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रचंड गर्मी के बीच तपस्या कर रहे एक 70 वर्षीय साधु की मौत हो गई है. भीषण गर्मी के बीच यह साधु एक अनुष्ठान के तहत आग जलाकर तीन दिनों के लिए ध्यान कर रहे थे. साधु ने तपस्या के लिए प्रशासन से अनुमति भी ली थी. वहीं तापमान बढ़ने से साधु की हालत बिगड़ गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.