लेटेस्ट न्यूज़

3 पीढ़ी तक लड़ जीता 16 लाख का केस और सील कराया बिजली विभाग का दफ्तर! साहू परिवार की गजब कहानी

बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ एक उपभोक्ता ने न्यायालय से ऐसी लड़ाई लड़ी कि आज उनकी तीसरी पीढ़ी के पक्ष में फैसला सुना दिया गया. गाजीपुर में न्यायालय के आदेश से बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय को सील कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghazipur Viral News: अक्सर आपने सुना होगा कि लोगों पर बिजली विभाग का बकाया होता है और उसकी वसूली होती है. लेकिन गाजीपुर के गुप्ता परिवार की कहानी इससे बिल्कुल जुदा है. इस परिवार ने पीढ़ियों तक लड़ाई लड़कर न सिर्फ बिजली विभाग के खिलाफ केस जीता बल्कि कोर्ट से उनका दफ्तर भी सील करा दिया. गाजीपुर में न्यायालय ने उपभोक्ता के पक्ष में बड़ा फैसला करते हुए बिजली विभाग का मुख्य दफ्तर ही सील करने का आदेश दे दिया. इसके बाद कोर्ट अमीन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ बकायदा ढोल बजाकर कुर्की कर दी. इस दौरान इस विशालकाय बिजली विभाग के दफ्तर में विभागीय लोग नदारद रहे.