देवरिया की कलेक्टर दिव्या मित्तल ने दिव्यांग पलटू प्रसाद के लिए जो किया उसे जान दंग रह जाएंगे आप
देवरिया डीएम दिव्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक दिव्यांग व्यक्ति पलटू प्रसाद जो अपनी आंखों से देख नहीं सकते उनकी समस्या को सुन रही हैं.
ADVERTISEMENT

Dm Divya mittal latest video
देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल की गिनती यूपी की तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है. दिव्या मित्तल अक्सर ही गैर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए जानी जाती हैं. इस बीच दिव्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक दिव्यांग व्यक्ति पलटू प्रसाद जो अपनी आंखों से देख नहीं सकते उनकी समस्या को सुन रही हैं. इतना ही नहीं डीएम ने पलटू प्रसाद की पूरी समस्या को सुनकर उन्हें और उनके बेटे के दिव्यांग प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अपनी स्कॉट की गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. उनके इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.