लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी…कई जिलों में बारिश, IMD ने दिया लेटेस्ट वेदर अपडेट

UP Weather: मौसम विभाग यानी IMD ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर लेटेस्ट जानकारी दी है. मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. इसी के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Updates
UP Weather Updates
social share
Google CTA

UP Weather: पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान है. आसमान में बादल छाए हुए हैं तो वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत मिल रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर आईएमडी यानी मौसम विभाग ने लेटेस्ट जानकारी दी है. मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त के महीने में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हुआ है, जिससे उत्तर प्रदेश में आने वाले 3 से 4 दिन बारिश होने की आशंका है.