लेटेस्ट न्यूज़

DM IAS Divya Mittal video: तमाशा बनाकर रखा है, जेल भेज दूंगी... कलक्टर दिव्या मित्तल का गुस्सा देख कांपने लगे अफसर

देवरिया में DM दिव्या मित्तल ने समाधान दिवस के दौरान लेखपाल और कानूनगो को जमकर फटकार लगाई. ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जेल भेजने की चेतावनी दी. SDM को जांच का आदेश.

ADVERTISEMENT

Divya Mittal
Divya Mittal
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के देवरिया के सलेमपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर दिव्या मित्तल लेखपाल व कानूनगो पर नाराज हो उठीं.जिला मजिस्ट्रेट (DM) दिव्या मित्तल ने सलेमपुर तहसील में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर लेखपाल और कानूनगो को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान उन्होंने गुस्से में दोनों अधिकारियों को निलंबन और जेल भेजने तक की चेतावनी दे डाली. इसके साथ ही उन्होंने SDM और तहसीलदार को भी भूमि पैमाइश दो दिन के अंदर कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया. दिव्या मित्तल के इस तेज-तर्रार अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.