ससुराल में छुप-छुपकर गुटका खाती थी पूनम, पति ने देखते ही लगा दी डांट तो गुस्से में ले लिया ये गलत फैसला
यूपी के बांदा से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है. यहां 25 साल की शादीशुदा महिला ने अपनी जान सिर्फ इसलिए दे दी क्योंकि उसे उसके पति ने गुटका खाने पर डांट दिया था.
ADVERTISEMENT

Banda News:सांकेतिक तस्वीर
यूपी के बांदा से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला पूनम ने अपनी जान सिर्फ इसलिए दे दी क्योंकि उसके पति ने उसे डांट दिया था. मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका गुटका खाती थी. यह देखते ही उसके पति सम्राट सिंह ने डांट दिया. बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर उसने अपनी जान दे दी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है.