लेटेस्ट न्यूज़

फिजी से यूपी आए रवींद्र दत्त और 1910 में बिछड़े पुरखों के परिवार को खोज निकाला! ये मामला इमोशनल कर देगा

UP News: फिजी का एक परिवार भारत में अपने पुरखों के परिवार को काफी समय से खोज रहा था. साल 1910 में दोनों परिवार बिछड़ गए थे. अब उन्हें उनके पुरखों का परिवार यूपी के बस्ती में मिला है. जानिए ये पूरा मामला

ADVERTISEMENT

Basti, Basti News, A family from Fiji has searched for ancestral family in India. A Fijian family has found a lost family in Basti. A family lost in 1910 has been found. A family lost 115 years ago has been found. UP News
UP News
social share
google news

UP News: 11,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एक परिवार 115 साल पहले बिछड़े परिवार को खोजने, उनसे मिलने के लिए विदेश से भारत आया. इस दौरान उसे उसका बिछड़ा हुआ परिवार मिल भी गया. ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है. ये असंभव लगने वाली कहानी है रवींद्र दत्त की. भारत से 11 हजार किलोमीटर दूर फिजी में रहने वाले रवींद्र दत्त अपने पुरखों यानी अपने परदादा के परिवार को खोजते हुए भारत आए और उन्हें उनके परदादा का परिवार मिल गया.