गाजियाबाद के चेंजिंग रूम में पुजारी मुकेश ने लगाई CCTV, मोबाइल में मिले महिलाओं के ऐसे वीडियो
Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस को पुजारी मुकेश गोस्वामी की तलाश है. इस पुजारी पर आरोप है कि इसने महिलाओं के चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था. पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की जांच में काफी कुछ आपत्तिजनक मिला है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad
UP News: गाजियाबाद के मुरादनगर में गंग नहर स्थित है. इसे छोटा हरिद्वार के नाम से भी जाना जाता है. यहां मुकेश गोस्वामी नाम का पुजारी रहता था और पूजा-पाठ का काम करता था. मगर अब इस पुजारी मुकेश गोस्वामी की पुलिस को तलाश है. दरअसल इस पुजारी पर जो आरोप लगे हैं, उसे जान आपको भी इसपर गुस्सा आएगा.