लेटेस्ट न्यूज़

बच्चों के संग गायब हुई कुशीनगर की प्रीति, पति से मांगी गई QR कोड से फिरौती, अब ये कहानी सामने आई

UP News: कुशीनगर में एक महिला अचानक अपने बच्चों के साथ लापता हो गई. पुलिस और उसका पति, दोनों महिला की तलाश करते रहे. अब इस मामले में जो कहानी सामने आई है, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Kushinagar
Kushinagar
social share
google news

UP News: कुशीनगर में एक शख्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. कुछ दिन पहले पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ घूमने के लिए घर से निकली. मगर घर नहीं लौटी. महिला का अपने बच्चों संग इस तरह से गायब हो जाने से हंगामा मच गया. किसी को समझ नहीं आया कि आखिर महिला अपने बच्चों के साथ अचानक कहां चली गई? पति ने पहले रिश्तेदारों में भी खोजा. मगर उसका कुछ पता नहीं चला. ऐसे में पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की और पुलिस से पत्नी और बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई. फिर इस केस में ऐसा कुछ हुआ, जिसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया और पूरी कहानी सामने आ गई.