बुलंदशहर में क्षमा शर्मा को मारने वाले कबाड़ी सलीम की बहन रुखसाना को पुलिस ने दबोचा, दरोगा असलम पर हुआ ये एक्शन
UP News: यूपी के बुलंदशहर में क्षमा शर्मा की ह्त्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन दिया है. पुलिस ने आरोपी कबाड़ी सलीम की बहन रुखसाना को अरेस्ट कर लिया है. इसके अलावा लापरवाही बरतने के आरोप में दारोगा असलम पर एक्शन हुआ है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: 28 नवंबर. यह वो दिन था जब बुलंदशहर में रहने वाली क्षमा शर्मा अचानक लापता हुई थी. बाद में उसका शव पड़ा मिला. क्षमा के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने सलीम को एनकाउंटर के बाद दबोचा. सलीम और कोई नहीं बल्कि कबाड़ी था. अब इस मामले में बड़ा अपडेट पता चला है. पुलिस ने सलीम की बहन रुखसना को भी अरेस्ट किया है. साथ ही लापरवाही बरतने के आराम में दारोगा असलम को भी निलंबित किया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सलीम और क्षमा के बीच कब और कैसे संपर्क हुआ. इसके लिए कॉल डीटेल्स खंगाली जा रही हैं.